मदनपुर। थाना क्षेत्र के नैपुर गांव में रविवार सुबह खेत में बरगद के पेड़ से रस्सी के सहारे 61 वर्षीय व्यक्ति का शव लटकता मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी मैनेजर यादव के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
मैनेजर यादव का शव गांव के शिवदत्त तिवारी के खेत में बरगद के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दिवाली के त्योहार के बीच हुई इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों के अनुसार, मैनेजर यादव पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान थे। हालांकि, उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।