बरहज। मदनपुर कस्बा के गोला वार्ड निवासी आशुतोष 22 वर्ष पुत्र गिरधारी का शव शुक्रवार की शाम गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज क्षेत्र के बैरियां गांव के निकट राप्ती नदी में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची बड़हलगंज पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मदनपुर कस्बा के गोला वार्ड निवासी आशुतोष का शव राप्ती नदी में उतराया मिला। जिसकी जानकारी होने पर परिवार और मोहल्ले के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि आशुतोष दो दिन पूर्व पासपोर्ट और अन्य कार्य से लखनऊ गया था।
आशुतोष के मौत की जानकारी होने पर मां गीता देवी, भाई दिलीप, राहुल, बहन संजू, सुमन का रो-रो कर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष मदनपुर नंदा प्रसाद ने बताया कि बड़हलगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा है। संवाद