फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचीं, केंद्रों को भेजी गईं

Sat, 28 Feb 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाएं बृहस्पतिवार की देर शाम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के भंडार में पहुंच गईं। इसके बाद जिले के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को सुबह तक यह उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन


जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की करीब आठ हजार उत्तर पुस्तिकाएं कम पड़ गईं थीं। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने यूपी बोर्ड से मांग की थी। इधर, शुक्रवार को हाईस्कूल गणित और शाम को इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान व सैन्य विज्ञान की परीक्षाओं में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसके चलते करीब आठ हजार उत्तर पुस्तिकाओं की आवश्यकता थी। डीआईओएस ने बोर्ड को डिमांड भेजने के साथ ही स्थानीय स्तर पर परीक्षा केंद्रों को अनुपस्थित परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं से परीक्षा कराने को कहा दिया। जिन परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त उत्तर पुस्तिकाएं थीं, वहां से भी मंगाना शुरू कर दिया था। इसके बाद भी जरूरत पूरी नहीं हो पा रही थी। इससे जिम्मेदारों की सांसें अटकी हुई थी। इस बीच यूपी बोर्ड ने वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय से 44 हजार उत्तर पुस्तिकाएं बृहस्पतिवार रात को भेज दिया। इसे लेकर एक ट्रक रात करीब 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज के भंडार गृह पर पहुंच गया। इसके बाद रात 11:30 बजे तक 40 परीक्षा केंद्रों को परीक्षाएं वितरित की गईं। वहीं शुक्रवार की सुबह छह बजे दो परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की गईं। जिला विद्यालय निरीक्षक शिवनारायण सिंह ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाएं कम पड़ गई थीं। बोर्ड से बृहस्पतिवार को उत्तर पुस्तिकाएं मिल गईं। जिन्हें समय से वितरित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें