फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनकटा पुलिस के खिलाफ वकीलों ने किया प्रदर्शन

Thu, 14 Jul 2016 10:53 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय के वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष वकील अर्जुन यादव ने बनकटा के रुस्तम बहियारी गांव में सर्च अभियान के दौरान पुलिस टीम पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। इसको लेकर दीवानी न्यायालय के वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वकीलों ने न्यायिक कार्य भी नहीं किया। जिसके कारण वादकारियों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन



दो दिन पूर्व बनकटा के रुस्तम बहियारी गांव में दबिश देेने गई भाटपाररानी पुलिस पर तारबाबू ने फायर झोंक दिया था। जिसके बाद एसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर पुलिस ने तारबाबू की तलाश में गांव में सर्च अभियान चलाया था।

रुस्तम बहियारी निवासी वकील अर्जुन यादव का आरोप है कि भाटपाररानी और बनकटा पुलिस ने शालीन तरीके से पूछताछ की बजाय उनके घर में घुसकर परिवार के सदस्यों से अभद्रता की। वकील ने अपने परिवार के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले को जिला अधिवक्ता संघ के संज्ञान में दिया।
विज्ञापन


गुरुवार को जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सिंहासन गिरी के नेतृत्व में वकीलों ने दीवानी न्यायालय में प्रदर्शन किया। वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया। जिसके कारण दूरदराज से आए वादकारियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें