रामपुर कारखाना, जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने रामपुर कारखाना की ब्लॉक प्रमुख ऊषा देवी समेत तीन लोगों का निवास प्रमाण-पत्र रद्द कर दिया है।
इस कार्रवाई से रामपुर कारखाना में राजनीतिक पारा चढ़ गया है।
बैतालपुर विकास खंड के मेहड़ा पुरवां के शशिभूषण चौहान, ऊषा देवी और लखपती देवी ने रामपुर कारखाना के बनकट बहादुरपुर गांव में जमीन खरीदकर निवास प्रमाण-पत्र बनवा लिया। तीनों इसी क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े।
दो लोग तो हार गए थे, लेकिन ऊषा देवी चुनाव जीत गईं। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में वह रामपुर कारखाना कारखाना की ब्लॉक प्रमुख भी चुन ली गईं।
उसी समय संतोष सिंह ने जिला प्रशासन से निवास प्रमाण-पत्र पर आपत्ति दर्ज कराई साथ ही उच्च न्यायालय में वाद दाखिल किया था।
हालांकि अभी इस प्रकरण में न्यायालय की ओर से कोई आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए साक्ष्य देखा और तीन लोगों का निवास प्रमाण-पत्र निरस्त कर दिया।