फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ब्लॉकों के खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का मनवाया लोहा

Sat, 06 Jan 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुक्रवार की शाम को स्पोर्ट्स स्टेडियम में समापन हुआ। सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने विजयी टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन 100 मीटर दौड़ सब जूनियर वर्ग में बालक विनय कुमार निषाद बालिका में कुसुम खरवार ,जूनियर वर्ग बालक आदर्श कुमार सिंह बालिका में सीमा सीनियर वर्ग बालक में अमन व बालिका वर्ग में प्रिती चौरसिया प्रथम रहीं। 800 मीटर रेस सब जूनियर वर्ग बालक में शंभू, बालिका वर्ग में शालिनी सिंह, जूनियर वर्ग बालिका में काली सिंह भागलपुर,सीनियर वर्ग बालिका में आंचल कुमारी बनकटा प्रथम आईं।
लंबी कूद सब जूनियर वर्ग में विनय कुमार निषाद गौरी बाजार प्रथम,400 मीटर दौड़ जूनियर में बालक में सत्यवीर प्रसाद पथरदेवा तथा बालिका में अंचल गुप्ता, देवरिया अव्वल रहीं। सीनियर वर्ग में नितेश कुशवाहा भागलपुर, 200 मीटर दौड़ जूनियर बालक में आकाश यादव भटनी, बालिका में शिवानी यादव रुद्रपुर, 200 मीटर सीनियर बालक में अमन गौरीबाजार, बालिका वर्ग में सुष्मिता, देवरिया, सब जूनियर बालक में सचिन गोंड रामपुर कारखाना, कबड्डी सब जूनियर वर्ग बालक में पथरदेवा विजेता, भलुअनी उपविजेता रही।
विज्ञापन

कबड्डी जूनियर बालक में देसही देवरिया, बालिका में गौरीबाजार, वालीबॉल सब जूनियर महिला में विजेता बैतालपुर व उपविजेता गौरीबाजार ब्लॉक रहा। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय, क्रीड़ा अधिकारी राजनारायण प्रसाद , क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वसुधा पांडेय , नीरज मिश्र , निखिल आनंद और संतोष कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें