फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हृदयगति रुकने से सेना में लांस नायक की शिमला में मौत

Sat, 06 Jan 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। हृदय गति रुकने से एक सेना में लांस नायक की शिमला में मौत हो गई। लांस नायक का शव शुक्रवार की देर शाम उनके पैतृक घर बढ्या बुजुर्ग पहुंचा, तो परिजनों की चीख पुकार से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। तहसील प्रशासन ने राजकीय सम्मान के साथ सेना के लांस नायक को विदाई दी।
विज्ञापन

बढ्या बुजुर्ग गांव निवासी नागेंद्र चौहान 45 वर्ष सेना में लांस नायक पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती शिमला में थी। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार को उनके निधन होने की खबर आई। वह दो जनवरी को अवकाश लेकर घर आने वाले थे, लेकिन वीआरएस से संबंधित कोई कागज बनवाने के लिए वह दोबारा लौट रहे थे कि सीने में दर्द होने के बाद उनका निधन हो गया। उनके छोटे भाई भी सेना में कार्यरत है। उनका शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पत्नी सुनैना का रो रोकर बुरा हाल था। बेटी साधना और राज बेजार होकर रोने लगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें