फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी और उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

Sun, 01 Mar 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर स्थित एक पैलेस में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी और उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के अलावा प्रधानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका और एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने उन्मुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा की कड़ी में ग्राम प्रधानों की भी महती भूमिका होती है। उचित शिक्षा और शिक्षित समाज से ही गांव, प्रदेश और देश की तरक्की संभव है। एसडीएम ने बेहतर पठन-पाठन, नामांकन पर जोर देते हुए एमडीएम के तहत नौनिहालाें को दिए जाने वाले पोषाहार मानक के अनुरूप मुहैया कराने को कहा। मौके पर बीईओ राजेश कुमार यादव, ब्लॉक प्रमुख सुभाष प्रसाद, सीडीपीओ सुषमा दूबे, कृष्णमोहन पाठक, शशिभूषण पाठक, संजीव दूबे, उमेश चंद्र, अशोक सिंह, संजय प्रजापति, आशुतोष शाह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें