फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीडीओ के स्थानांतरण के लिए प्रधानों ने दिया धरना

Thu, 22 Jun 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज ब्लॉक परिसर में बीडीओ के स्थानांतरण को लेकर धरना-प्रदर्शन करते प्रधान और मनरेगा सदस्य संवा
विज्ञापन

विज्ञापन
बरहज। ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन प्रधानों का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रहा। जहां प्रधानों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। जिसमें गांवों के मनरेगा मजदूर भी शामिल हुए। प्रधानों का कहना था कि बीडीओ चंद्रभूषण यादव का स्थानांतरण होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

ब्लॉक संघ अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में प्रधान और मनरेगा मजदूरों ने प्रदर्शन किया। प्रधान संघ अध्यक्ष का कहना था कि बीडीओ के स्थानांतरण को लेकर उच्चाधिकारियों और शासन को भी अवगत कराया गया है। लेकिन अब तक तबादला नहीं किया गया है। बीडीओ के स्थानांतरण तक संघर्ष जारी रहेगा। धरने को संजय यादव, अभय यादव, गामा यादव, देवेंद्र यादव, राजनाथ यादव, प्रेमनाथ, रामविलास गोंड़, राजेंद्र यादव आदि ने संबोधित किया। मौके पर मनोज कुमार, शंकर प्रसाद, अमित, राधेश्याम, दिग्विजयनाथ यादव, ओमप्रकाश, राधिका देवी, सतीश यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें