नए खंड विकास अधिकारियों को आवंटित हुए ब्लॉक
देवरिया। जिले को मिले नौ नए खंड विकास अधिकारियों को डीएम ने ब्लॉक आवंटित कर दिया है। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि गोंडा जनपद से आए पन्ना लाल को भागलपुर, बहराईच से आए चंद्रभूषण यादव को बरहज, गोरखपुर से आए भइयन लाल को गौरीबाजार, कुशीनगर से आए आनंद प्रकाश को सलेमपुर, विनय कुमार द्विवेदी को देसही देवरिया, विवेकानंद मिश्र को रुद्रपुर, कौशाम्बी से आई श्वेता सिंह को बैतालपुर का खंड विकास अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा सोनभद्र से आए निरंकार मिश्र को बनकटा, भदोही से आई शांति देवी को रामपुर कारखाना ब्लॉक में तैनाती मिली है। वहीं, परियोजना निदेशक संजय कुमार पांडेय को भलुअनी ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संवाद