फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मतदाता सूची लेकर घर-घर पहुंचे बीएलओ

Sun, 10 Mar 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची दुरुस्त करा रहा निर्वाचन आयोग
पात्रों का नाम जोड़ने के लिए चलाया जा रहा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची दुरुस्त कराने में निर्वाचन आयोग अंतिम दौर में जुटा है। शनिवार को दो दिवसीय अभियान के तहत बीएलओ ने मतदाता सूची लेकर डोर-टू-डोर भ्रमण किया। इस दौरान मतदाता सूची में पात्रों का नाम जोड़ने के लिए जांच की गई। वहीं, परिषदीय विद्यालयों में मतदाता जागरूकता के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग बूथों पर तैयारी कर रहा है। बूथों पर मूलभूत सुविधाओं की सूचना के साथ मतदाता सूची की त्रुटियों को ठीक किया जा रहा है। एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्र के 297 बूथों पर तैनात बीएलओ ने गांवों में डोर-टू-डोर भ्रमण किया। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर मतदाता सूची को पढ़ कर सुनाया।
विज्ञापन

बीएलओ द्वारा मतदाता बनने की अर्हता रखने वालों से आवेदन प्राप्त किया गया। तहसील स्थित निर्वाचन कार्यालय के अनुसार विधान सभा क्षेत्र में वर्तमान में 3,16,397 वोटर हैं। इसमें 1,63,109 पुरुष, 1,53,274 महिला और 14 थर्ड जेंडर वोटर हैं। 2,330 दिव्यांग वोटरों का नाम सूची में शामिल है।
विज्ञापन

एसडीएम रत्नेश तिवारी ने बताया कि लोक सभा चुनाव कराने की तैयारी हर स्तर से पूरी की जा रही है। बूथों पर मतदान को लेकर सभी सुविधाओं की निरंतर समीक्षा की जा रही है। पुलिस प्रशासन को भी बूथों के वोटरों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। पात्रता रखने वाले सभी लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें