विद्युत कर्मियों ने तार बदलकर आपूर्ति बहाल कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर स्थित छोटी गंडक नदी के किनारे हाईटेंशन तार टूटने से शनिवार को पांच घंटे बिजली गुल रही। शिकायत पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने तार को बदल कर आपूर्ति बहाल कराई। बिजली नहीं होने से लोग परेशान रहे।
भटनी नगर में शनिवार को करीब 12 बजे छोटी गंडक नदी के किनारे हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इसके चलते नगर के कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। सभासद लाल विहारी प्रजापति ने इसकी शिकायत अवर अभियंता से की। मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद हाईटेंशन तार बदल कर करीब पांच बजे आपूर्ति बहाल कराई। अवर अभियंता शक्ति सिंह ने बताया कि हाईटेंशन तार टूटने से नगर के चार वार्डों में आपूर्ति बाधित हुई थी। शिकायत पर हाईटेंशन तार बदल कर आपूर्ति बहाल कराइ गई है।