फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अर्घ्य देकर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Tue, 28 Oct 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भागलपुर काली चरण घाट पर डुबते सुर्य को अर्घ्य देती व्रती महिलाएं
विज्ञापन
भागलपुर। नदी घाटों और पोखरों पर दोपहर बाद व्रती महिलाएं गीत गाते हुए पहुंच कर पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ माता से परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। छठ पूजा में 36 घंटे का उपवास रखना पड़ता है। छठ पूजा भगवान सूर्य और प्रकृति को समर्पित पर्व माना जाता है। मईल संवाद के अनुसार, लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर क्षेत्र के छठ व्रतियों ने सोमवार की शाम को सरोवर, तालाबों ,घाटो के किनारे डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर महिलाओं व पुरुषों ने छठ मैया से सुख समृद्धि की कामना के साथ सन्तान प्राप्ति की मनोकामना की। क्षेत्र के नरियावं, देवसिया, गोड़वली, पिपरा बांध, पिपरा दवन,बगहा, सोनबरसा, मईल,मईलौटा,अकुबा, अंडिला, नरसिहडाढ़,गोहरिया,बरजी आदि गांवों की महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के फल व गन्ने आदि को पूजन में साथ रखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें