सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर चौराहे पर बाइक की टक्कर से छट्ठू गुप्ता की 65 वर्षीय पत्नी सुभावती देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। वह छठ घाट सोहनपुर पोखरा से घर आ रही थीं। उनके सिर में चोट आई है। लोगों ने उन्हें भाटपाररानी पीएचसी पहुंचाया। बनकटा के थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि महिला को चोट लगी है। संवाद