फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फीडर में ब्लास्ट, 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप- 5 लाख की आबादी गर्मी से जूझते रही

Thu, 09 Jul 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

33/11 केवी तरकुलवा बिजली घर की मेन लाइन की आपूर्ति कुशीनगर जिले के कसया उपकेंद्र से होती है। इससे उपकेंद्र पर लगे तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर और बंजरिया फीडर से जुड़े तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर, कंचनपुर, गुलहरिया, बंजरिया, महुआपाटन, सोनहुला रामनगर, मुंडेरा बाबू, महुअवा बाजराटर सहित दर्जनों छोटे-बड़े कस्बों और लगभग 150 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरकुलवा उपकेंद्र में बुधवार को पहले लाइन में खराबी आई। इसके बाद दो इनकमिंग फीडर ब्लास्ट हो गए। जिससे 150 गांव की बिजली आपूर्ति दोपहर से ही गुल रही। इससे नगर पंचायत कस्बा सहित अन्य छोटे-बड़े कस्बों और गांवों की करीब पांच लाख की आबादी गर्मी से बेहाल रही।

विज्ञापन


देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। आए दिन बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज उपभोक्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। 33/11 केवी तरकुलवा बिजली घर की मेन लाइन की आपूर्ति कुशीनगर जिले के कसया उपकेंद्र से होती है।

इससे उपकेंद्र पर लगे तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर और बंजरिया फीडर से जुड़े तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर, कंचनपुर, गुलहरिया, बंजरिया, महुआपाटन, सोनहुला रामनगर, मुंडेरा बाबू, महुअवा बाजराटर सहित दर्जनों छोटे-बड़े कस्बों और लगभग 150 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन


बुधवार को 12 बजे के करीब उपकेंद्र की मेन लाइन में खराबी आ गई, जिसके चलते उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। काफी मशक्कत के बाद बिजली कर्मियों ने मेन लाइन की खराबी को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की तबतक उपकेंद्र पर लगे दो इनकमिंग फीडर ब्लॉस्ट हो गए।

इससे क्षेत्र के पांच लाख की आबादी को उमस भरी गर्मी में बेहाल होना पड़ा। बिजली के बिना जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। कस्बों के व्यवसायिक प्रतिष्ठान ठप हो गए। शाम होते-होते घरों में लगे इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए। पानी की टंकियां सूख गईं। सबसे अधिक दिक्कत बच्चे, बुजुर्गों और महिलाओं को झेलनी पड़ी।

प्रचंड गर्मी में हर तरफ त्राहि-त्राहि मची रही। इसको लेकर उपभोक्ताओं में खासा आक्रोश व्याप्त रहा।

क्षेत्रीय लोगों सुभाष पाठक, कृष्णलाल तिवारी, शिवशंकर यादव, प्रमोद दूबे उर्फ रिंटू बाबा, छोटे बाबू, दिलीप दूबे, महेंद्र जायसवाल, सरफराज अहमद, गोविंद चौहान, राजू जायसवाल, विनोद जायसवाल, संतोष गौतम, महफूज आलम, सत्यम मोदनवाल आदि का कहना है कि अघोषित बिजली कटौती, फॉल्ट और ट्रिपिंग के चलते दिन और रात का चैन हराम हो गया है।

इसके बाद भी कोई जनप्रतिनिधि तथा निगम का अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। यदि इसी तरह हर रोज आपूर्ति ठप होती रही तो जनता सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जेई लवलेश सिंह ने बताया कि कसया पॉवर हाउस के पास मेन लाइन का केबल ब्लास्ट है, जिसे ठीक कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें