फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजली केबल में ब्लास्ट से फर्नीचर कंपनी में लगी आग, फैक्टरी में गैस सिलिंडर फटे-मचा हड़कंप

Thu, 09 Jul 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

फैक्टरी में तैयार बेड, पलंग, कुर्सियां, मेज सहित बड़ी मात्रा में लकड़ी, प्लाई और अन्य फर्नीचर के सामग्री जलने लगी। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान फैक्टरी में रखे गैस सिलिंडरों में भी धमाके हुए। इससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
फर्नीचर कंपनी में लगी आग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लार थाना क्षेत्र के रुच्चापार गांव में स्थित लिवे फर्नीचर निर्माण कंपनी में बुधवार की दोपहर में भीषण आग लगने से करीब 20 लाख रुपये से अधिक के फर्नीचर जल गए। बताया जा रहा है कि ट्रांसफॉर्मर से कारखाने में जा रहे बिजली के केबल में तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हुआ।

विज्ञापन


इससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप ले लिया। कंपनी के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। फैक्टरी में तैयार बेड, पलंग, कुर्सियां, मेज सहित बड़ी मात्रा में लकड़ी, प्लाई और अन्य फर्नीचर के सामग्री जलने लगी।

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान फैक्टरी में रखे गैस सिलिंडरों में भी धमाके हुए। इससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


सूचना पर लार के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक राम मूरत राम सहित पुलिसकर्मियों और पीआरवी की चार गाड़ियां भी सुरक्षा व्यवस्था और राहत कार्य में जुटी रहीं।
पुलिस ने आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत कर आग को आसपास की अन्य दुकानों और भवनों तक फैलने से रोक लिया गया। पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

बारिश ने दी राहत : फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों से पानी की धारा आग बुझाने के लिए फेंकी जा रहीं थीं। इस बीच शाम करीब 5:15 बजे बारिश होने लगी। इससे आग बुझाने में मदद मिली।

लार तक दिखा धुआं, सहमे रहे लोग : रुच्चापार में फर्नीचर फैक्टरी की आग इतना विकराल थी कि उसका धुआं लार बाजार तक दिखाई दे रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें