फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बूथ मजबूत होगा तो चुनाव में भाजपा की जीत होगी सुनिश्चित

Thu, 03 Sep 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। भाजपा की बैठक बुधवार को महुआपाटन स्थित खाकी बाबा मंदिर परिसर में हुई। इसमें मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं बूथ कार्यसमिति सत्यापन का कार्य किया गया।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि मंडल प्रवासी एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत का रास्ता बूथ से होकर गुजरता है। इसलिए बूथ समितियों को मजबूत और सक्रिय बनाना संगठन की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से मंडल और बूथ कार्यसमिति को सशक्त बनाने के लिए सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मनोयोग से सत्यापन कार्य को पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाए।
पवन मिश्र ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपना परचम लहराएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें