फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपा कार्यकर्ता पुलिस चौकी में बैठाया गया

Sat, 27 Jun 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। कपरवार गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता विश्राम मणि रामलीला मैदान से अतिक्रमण हटवाने की मांग मुख्यमंत्री से करने के लिए बरांव जाना चाहते थे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने उन्हें कपरवार पुलिस चौकी में दोपहर एक बजे तक बैठाए रखा। वहीं बरडीहा दलपत निवासी कांग्रेस नेता रविप्रताप सिंह को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता विश्राम मणि लंबे समय से रामलीला मैदान से अतिक्रमण खाली करवाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले पैमाइश करने आई राजस्व टीम कब्जाधारकों के विरोध के कारण लौट गई थी। वे मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना चाहते थे। उनका कहना है कि पुलिस ने उन्हें कपरवार चौकी पर बैठा लिया। दोपहर एक बजे जाने को कहा गया। तब तक सीएम का कार्यक्रम समाप्त हो चुका था।
वहीं कांग्रेस नेता रविप्रताप सिंह को बृहस्पतिवार की रात में करीब 11 बजे उनके घर में ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम खत्म होने के बाद पुलिस का पहरा हटा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राजेश कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि दोनों ही मामले उनके संज्ञान में नहीं है। पुलिस ने कहीं किसी को आने-जाने से नहीं रोका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें