फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री रजनी का किया भव्य स्वागत

Tue, 07 Jul 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री रजनी पांडेय का पार्टी में दायित्व मिलने के बाद सोमवार को जिले में प्रथम आगमन पर हुआ।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रदेश मंत्री करे फूल-मालाएं पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे मार्ग पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।
प्रदेश मंत्री रजनी पांडेय का स्वागत खरोह चौराहा, गौरी बाजार, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अंवरा चौरी, पुरवां, सुभाष चौक तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क सहित विभिन्न स्थानों पर किया गया। प्रत्येक स्वागत स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष काली प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री का अभिनंदन करते हुए संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा भी की।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री रजनी पांडेय ने कहा किमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को जनादेश देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें