सुधा निगम बनी दूसरी महिला चेयरमैन
सुधा के पति छट्ठेलाल 2012 में रहे चेयरमैन
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को पति पत्नी ने मिलकर दो बार कामयाबी दिला दी है। बसपा की विनीता त्रिपाठी को हराकर भाजपा की सुधा निगम नगर पंचायत की दूसरी महिला अध्यक्ष बनी है। वही उनके पति छट्ठेलाल निगम वर्ष 2012 में पहली बार भाजपा का परचम लहराए थे। दो बार नगर पंचायत की कुर्सी को भाजपा की झोली में डालने का निगम दंपति ने नया रिकार्ड बनाया है।
इससे पहले यह सीट कांग्रेस के कब्जे में रही। लालमती देवी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत कर पहली महिला अध्यक्ष बनी थी। छट्ठेलाल निगम के बाद उनकी पत्नी सुधा निगम ने चुनाव जीत कर दो बार भाजपा को जीत दिलाकर कांग्रेस की बराबरी कर ली है। कांटे के मुकाबले में इस बार भाजपा उम्मीदवार सुधा निगम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा की विनीता त्रिपाठी को सिर्फ 443 मतों के अंतर से हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी को कुल 6727 मत प्राप्त हुए, वहीं बसपा प्रत्याशी को 6284 मत मिला। विजयी प्रत्याशी सुधा निमम ने कहा कि यह जीत भाजपा के जुझारु कार्यकर्ताओं की मेहनत की देन है। देश और प्रदेश में योगी मोदी की सरकार के जनोपयोगी कार्यों का जनता ने सम्मान किया है। रुद्रपुर को माॅडल टाउन एरिया बनाया जाएगा। भाजपा के पूर्व चेयरमैन छट्ठेलाल निगम के ड्रिम प्रोजेक्ट बथुआ रिवर फ्रंट का विस्तार किया जाएगा। उनके कार्यकाल में शुरू हुआ नाले को आगे बढ़ाकर जलजमाव से रुद्रपुर नगर की जनता को निजाद दिलाना पहली प्राथमिकता होगी।
इनसेट में-
रुद्रपुर से निर्वाचित सभासदों की सूची।
1- उपेन्द्र मास्टर- बसपा, टेढ़ा स्थान वार्ड
2- अंकित मणि त्रिपाठी- बसपा, मलहटोली वार्ड
3- पंकज कुमार- बसपा, पकड़ी वार्ड
4- नूरी खातुन- बसपा, दुग्धेश्वरनाथ वार्ड
5- श्वेता पांडेय- बसपा, पूर्वी तिवारी टोला
6- सुशील मद्धेशिया- भाजपा, मछरहट्टा वार्ड
7- राजन चौधरी- भाजपा, भरटोला वार्ड
8- अनिल पांडेय, भाजपा, नशहरा वार्ड
9- अनिता रावत- भाजपा, पश्चिमी तिवारी टोला
10- मुकेश विश्वकर्मा, भाजपा, शिवाला वार्ड
11- अजय जायसवाल- सपा, चौहट्टा वार्ड
12- नीलम यादव, सपा, लाला टोली वार्ड
13- कुमारी देवी- एनसीपी, आजाद नगर
14- जयरतन चौरसिया- निर्दल, बरई टोला वार्ड
15- सुशील निगम- निर्दल, गोला वार्ड
16- पुनीता देवी- निर्दल, मस्जिद वार्ड
नव सृजित नगर पंचायत मदनपुर में पहली बार हुए निकाय चुनाव में सपा की शाहिना शेख को विजय मिली। सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य कामिल शेख की बहू, निवर्तमान प्रधान अली आजम शेख पत्नी शाहिना शेख ने भाजपा की किरन सिंह को मात दी। यहां बसपा लड़ाई त्रिकोणीय बनाने में असफल रही। सुभासपा की प्रत्याशी प्रियंका वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं।
इनसेट में-
मदनपुर के नव निर्वाचित सभासद-
1- नीरज- सपा
2- सुग्रीव- भाजपा
3- सोनी- भाजपा
4- प्रियेश शुक्ला- भाजपा
5- चुन्नी राव- निर्दल 6- पिंटू- निर्दल 7- शैलेष- निर्दल 8- संगीता निर्दल 9- संतराज यादव- सपा
10- दानिश शेख- सपा
11- दुर्गविजयनाथ- निर्दल 12- रुबिया खातुन- कांग्रेस
13- गोशिया बेगम- कांग्रेस
14- शोहरत शेेख- सपा
15- जयप्रकाश राजभर- निर्दल।