जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचीव ने विधिक साक्षारता शिविर को किया संबोधित।संवाद
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिला कारागार व वन स्टाॅप सेंटर का किया औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दुबे ने सोमवार को जिला कारागार तथा वन स्टाॅप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों की सुरक्षा और विधिक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
बंदियों के लिए विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित कर उनकी समस्याओं को सुना गया। निशुल्क अधिवक्ता, नियमित रूप से बंदियों के लिए दवा, मानक के अनुसार भोजन के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने बंदियों की समस्याओं की सुनवाई सुनिश्चित करते हुए उनकी सुरक्षा, विधिक सहायता, स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त बंदियों के विधिक सहायता व साक्षरता प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है। वन स्टाॅप सेंटर के केंद्र प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन पीड़िताओं को विधिक सहायता की जरूरत हो, उनके मामले चिह्नित कर अधिक से अधिक संख्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संदर्भित करें। ताकि उन्हें विधिक सहायता दी जा सके। वन स्टाॅप सेंटर में पीड़ित सरोज थाना भाटपाररानी, चांदनी थाना रुद्रपुर को न्यायाधीश ने विधिक सहायता व इनके समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक राजकुमार, डिप्टी जेलर वंदना त्रिपाठी, मोतीलाल वर्मा, दीपक कुमार त्रिपाठी, वन स्टाप सेंटर की केंद्र प्रबंधक नीतू भारती, मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल, चांदनी, पूजा, वंदना, सहायक रीना और सुरक्षा कर्मी आदि मौजूद थे।