फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपाइयों ने जयंती पर चंद्रशेखर आजाद को किया नमन

Thu, 24 Jul 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मेडिकल कॉलेज गेट स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने उनके बलिदान को नमन किया।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन मिश्र ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिला दी थीं। भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह आजाद ने कहा कि आजाद साहस और बलिदान के प्रतीक थे। इस दौरान भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, पुनीत सिंह अमेठिया, रत्नेश्वर गर्ग, अखिलेश मिश्रा, विजेंद्र चौहान, अरुण मिश्र, विजय कुशवाहा, शैलेश, सुधांशु आदि ने चंद्रशेखर आजाद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें