फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपा नेता को पितृ शोक

Thu, 22 Jun 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता व एसएसबीएल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि त्रिपाठी के पिता दिवाकर मणि त्रिपाठी का बुधवार को सुबह निधन हो गया। उन्होंने 9:17 बजे एक निजी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वह 90 वर्ष के थे। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह आरपीएफ में कार्यरत रहे। सेवानिवृत होने के बाद शहर के सी सी रोड स्थित आवास पर रहते थे। वह अपने पीछे तीन पुत्र व एक पुत्री छोड़ गए हैं। बड़े पुत्र विजय मणि वाराणसी में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में, द्वितीय पुत्र डॉ. अजय मणि त्रिपाठी एसएसबीएल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व भाजपा के क्षेत्रीय प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक तथा तृतीय पुत्र कृष्ण मणि त्रिपाठी पोस्ट आफिस विभाग में गोरखपुर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

निधन पर सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, संघ के विभाग प्रचारक सुशील, प्रांत सह कार्यवाह वीरेंद्र, सह कार्यवाह अजय नारायण तिवारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्र, विश्वंभर मिश्र, डॉ. डीके पांडेय, विवेक सिंह बंटी, नपाध्यक्ष अलका सिंह, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, रामेश्वर पांडेय, अनिल मिश्र, रामेश्वर तिवारी, गिरजेश मिश्र, अंगद मणि त्रिपाठी, श्रीनिकेत मिश्र, कुलदेव सिंह, राजीव मणि, रामप्यारे प्रधान, कृष्णा नाथ राय, रामाशीष प्रसाद, पुण्यप्रकाश पांडेय, आदि ने आवास पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें