फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छह बाइकें सीज करने पर भाजपा नेताओं ने थाने में जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। दशहरा मेला देखने आए युवकों की छह बाइकें सीज करने के मामले में बुधवार को भाजपा नेताओं ने महुआडीह थाने पहुंचकर विरोध जताया। भाजपा के महुआडीह मंडल अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने पुलिस पर मामूली बातों में आम लोगों के वाहनों को सीज कर परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस दौरान मंडल अध्यक्ष और थानाध्यक्ष अमित कुमार राय के बीच बहस होने की बात भी सामने आई। महुआडीह थाना क्षेत्र के देसही देवरिया चौराहे के अलावा रामपुर गौनरिया और हेतिमपुर में सोमवार को दशहरा के अवसर पर मेला लगा था। शाम को मेला देखने पहुंचे कुछ युवकों की बाइकों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया। बाइक छुड़ाने के लिए मंडल अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने थानाध्यक्ष से सिफारिश की थी। इसके बावजूद मंगलवार को पुलिस ने छह बाइकों को सीज कर दिया।
बुधवार को विजय कुमार पांडेय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए युवकों की बाइक छोड़ने की मांग की। पुलिस का कहना था कि कुछ युवकों ने सड़क पर बाइक खड़ी की थी और स्टंट भी कर रहे थे।
विज्ञापन

महुआडीह के थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि 19 अक्तूबर की शाम मिशन शक्ति अभियान के तहत वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान रामपुर गौनरिया और हेतिमपुर में कुछ युवक स्टंट करते मिले। उनकी बाइकों के साइलेंसर से तेज आवाज भी निकल रही थी। ऐसे में छह बाइकों को सीज किया गया। मंडल अध्यक्ष ने बाइक छोड़ने की बात कही थी, लेकिन नियमों के तहत कार्रवाई होने के कारण ऐसा संभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें