फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: भाजपा नेताओं ने कोतवाली में नवलपुर चौकी प्रभारी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 12 Feb 2023 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने शनिवार को कोतवाली में नवलपुर चौकी इंचार्ज के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन क
विज्ञापन
सलेमपुर। भाजपा नेताओं ने शनिवार को कोतवाली में नवलपुर चौकी इंचार्ज के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। नेताओं का आरोप था कि चौकी प्रभारी भाजपा मंडल अध्यक्ष, सलेमपुर से बिना किसी वजह के उलझ गए और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। एसडीएम व सीओ के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


सलेमपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा नेता शनिवार को कोतवाली पहुंचे। वहां नवलपुर चौकी इंचार्ज पर मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। नेताओं ने मंडल अध्यक्ष के प्रति किए गए दुर्व्यवहार की घोर निंदा करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने पशु के हत्यारों का गांजा बरामदगी में चालान कर दिया। तस्करों को पुलिस खुलेआम छूट दे रही है। यहां फरियादी दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। नेताओं ने चौकी इंचार्ज पर खुलेआम तस्करी व गो हत्या करने वाले तस्करों को प्रश्रय देने का आरोप लगाया। मामला बढ़ता देख एसडीएम अरुण कुमार व देव आनंद कोतवाली पहुंचे। भाजपा नेता अशोक पांडेय ने कहा कि नवलपुर चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी गो तस्करों से मिलकर तस्करी करा रहे हैं। भाजपा के मंडल अध्यक्ष से उन्होंने दुर्व्यवहार किया है, जो ठीक नहीं है। वह जब से आए हैं तब से भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं। चौकी प्रभारी को अगर एक सप्ताह के अंदर हटाया नहीं जाता है तो भाजपा कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
पिछड़ा आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. त्रिपुणायक विश्वकर्मा ने कहा कि नवलपुर चौकी इंचार्ज सरकार को बदनाम करने के लिए गो तस्कर, गांजा तस्कर, शराब तस्कर मिलकर काम कर रहे हैं। इसके बाद भाजपा नेताओं ने अधिकारियों को दिए पत्रक के माध्यम से सरकार को बदनाम करने की साजिश को रोकने के लिए कहा। इस दौरान अजय दूबे वत्स, अजय कुमार गौतम, अनूप उपाध्याय, धनंजय चतुर्वेदी, उमाकांत मिश्रा, अवधेश मद्देशिया, ओमप्रकाश मिश्र, अनिल ठाकुर, अखिलेश योगी, अमित यादव, लव वर्मा, बड़े सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



मंडल अध्यक्ष के दो करीबी पिछले दिनों गांजा के साथ पकड़े गए थे। उन्हें छोड़ने के लिए सिफारिश नहीं मानने पर भाजपा नेता गलत आरोप लगा रहे हैं। इसमें कोई सचाई नहीं है।
- अमित कुमार सिंह, चौकी प्रभारी, नवलपुर

..कोट
भाजपा नेता नवलपुर चौकी प्रभारी पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली आए थे। भाजपा नेताओं ने एक शिकायती पत्र दिया है। इसकी जांच कराई जा रही है। अगर आरोप सही मिला तो चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

देव आनंद, सीओ, सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें