फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेलवे आरक्षण केंद्र पर भाजपा नेता की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे आरक्षण केंद्र पर भाजपा नेता की पिटाई
विज्ञापन

बरहज। रेलवे के स्थानीय कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र पर मंगलवार की सुबह कुछ मनबढ़ों ने भाजपा के नगर मंत्री अर्जुन भारती से मारपीट की। अर्जुन तत्काल टिकट के लिए लाइन में खड़े थे। उन्होंने आरोपियों पर रकम छीन लेने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस को दी तहरीर में भाजपा नगर मंत्री ने लिखा है कि सुबह तत्काल टिकट के लिए रेलवे आरक्षण केंद्र पर लाइन में खड़े थे। उसी बीच चार-पांच की संख्या में आए आरोपी गालियां देते हुए उन्हें स्टेशन के बाहर खींच लाए और पीटा। उनका यह भी आरोप है कि आरोपियों ने टिकट के लिए जेब में रखे दो हजार रुपये भी छीन लिए। मारपीट की घटना से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। अर्जुन भारती ने कॉल करके पुलिस को सूचना देनी चाही, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इस बारे में नगर चौकी इंचार्ज सदानंद यादव ने बताया कि रेलवे परिसर में घटना हुई है। फिलहाल तहरीर मिलने पर प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें