फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार विधायकों का टिकट काटकर भाजपा ने नए चेहरे उतारे, सभी जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
चार विधायकों का टिकट काटकर भाजपा ने नए चेहरे उतारे, सभी जीते
विज्ञापन

देवरिया। विधानसभा के चुनाव में भाजपा का जलवा कायम रहा है। सातों विधान सभा क्षेत्रों में चार प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर ली। चार विधायकों का टिकट काटकर उनके स्थान पर इन्हें प्रत्याशी बनाया गया था। भाजपा के राजनीतिक पंडितों की योजना सफल हो गई।
जिले की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का दमखम देखने को मिला। हवा इस कदर चली कि जिस पर भी भाजपा ने दांव लगाया, वह बाजी मार लिया। बरहज के भाजपा प्रत्याशी दीपक मिश्र शाका भागलुपर से ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। राजनीतिक परिवार से संबंध रखने दीपक मिश्र के पिता दुर्गा मिश्र, विधायक और मंत्री रह चुके हैं। भाजपा ने इस बार वर्तमान विधायक सुरेश तिवारी का टिकट काट कर दीपक मिश्र को मौका दिया। उन्होंने सपा प्रत्याशी मुरली मनोहर को पटकनी दे दी। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश शुक्ला को इस बार के चुनाव में टिकट न देकर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य रह चुके भाजपा ने अपने सामान्य कार्यकर्त्ता सुरेंद्र चौरसिया को मैदान में उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व विधायक गजाला लारी को पराजित कर दिया है। देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव में जीते विधायक डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी की जगह पर भाजपा ने मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया। शलभ ने डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी से अधिक मत प्राप्त कर जीत हासिल की है। भाजपा से विजय लक्ष्मी गौतम को छोड़ दिया जाए तो तीन प्रत्याशी पहली बार चुनाव में भाग्य आजमाए और सफलता हासिल कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें