स्वतंत्रदेव सिंह को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाइ खि?
- फोटो : DEORIA
स्वतंत्र देव सिंह के अध्यक्ष बनने पर बांटी मिठाई
गरुलपार स्थित कार्यालय पर मनाई खुशी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। भाजपा के गरुलपार स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मिठाई खिला खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने नए अध्यक्ष के साथ नई ऊर्जा से जुड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई। जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह ने कहा कि स्वतंत्र देव सिंह जैसे संघर्षशील कार्यकर्ता के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उल्लास है। जमीन से संघर्ष कर प्रदेश अध्यक्ष के पद तक पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। कुशल संगठनकर्ता, प्रखर वक्त के रूप में भी कार्यकर्ता उन्हें पसंद करते हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा एक नया कीर्तिमान बनाएगी। सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि सामान्य कार्यकर्ता का प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना सिर्फ भाजपा में ही संभव है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा निशिरंजन तिवारी ने कहा कि पिछली बार स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में भी सदस्यता अभियान प्रदेश में चला था, जो सफल रहा था। इस दौरान विशंभर मिश्रा, अजय उपाध्याय, अरुण सिंह, राजकुमार शाही, कृष्णानाथ राय, अजय दुबे, रामाशीष गौतम, जितेंद्र पांडेय, प्रेम अग्रवाल आदि रहे।