फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याही नदी में मिली युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याही नदी में मिली युवक की लाश
विज्ञापन

खामपार थानाक्षेत्र के पड़री गांव का मामला
सोमवार को चाचा की हुई थी नदी में डूबने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम पड़री के पास मंगलवार को स्याही नदी में युवक का शव पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम पड़री के पास स्याही नदी में मंगलवार को दोपहर कुछ लोगों ने एक युवक का शव उतराते देखा। सूचना पाकर पहुंची खामपार पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला तो पहचान दिनेश कुशवाहा 20 पुत्र झम्मू कुशवाहा निवासी ग्राम बंगरा बाजार संबल टोले के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि सोमवार को गाय को नदी पार कराते समय राजेश कुशवाहा की डूबने से मौत हो गई थी। दिनेश उसी का भतीजा है। आशंका जताई जा रही है कि वह भी पशु को नदी पार ले जाते समय डूब गया था। थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें