फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

देवरिया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष शमसुद्दीन अहमद के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पर दस यूनिट रक्तदान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। ऐसे कार्यों से परोपकार की भावना झलकती है। कार्यकर्ता चाहते तो केक काटकर भी जन्मदिन मना लेते लेकिन रक्तदान कर समाज को संदेश दिया कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल सत्ता प्राप्ति के लिए काम नहीं करता बल्कि, समाज के लोगों के भले के लिए काम करता है।
विज्ञापन

इस मौसम में रक्तदान से स्वयं के शरीर को भी लाभ मिलता है और दूसरों का जीवन बचाने में मदद। जिलामंत्री भाजपा रामाज्ञा चौहान ने कहा कि रक्तदान परोपकार के साथ स्वयं के लिए उपचार भी है। उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए यह एक प्राकृतिक उपचार है। अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया रक्तदान दूसरे के जीवन रक्षा में काम आएगा। रक्तदान करने वालों में शमसुद्दीन अहमद, असलम अंसारी, बरकत खान, एजाज खान, नौशाद आलम, उदय सिंह, शुभम तिवारी, अमित श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, अविनाश कुमार सिंह रहे। इस दौरान रामदास मिश्रा, अंबिकेश पांडेय, सुधांशु रंजन मिश्रा, अमरनाथ पाल, दीपक जायसवाल, रामशंकर चौहान, प्रशांत मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, मुनीर, अनिरुद्ध आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें