फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपतपुरा में मनाई गई लाला लाजपत राय की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपतपुरा में मनाई गई लाला लाजपत राय की जयंती
विज्ञापन

भाटपाररानी। क्षेत्र के भोपतपुरा गांव में बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती मनाई गई। गोष्ठी में समाजसेवी जटाशंकर सिंह ने कहा कि लाला लाजपत राय जैसे स्वतंत्रता सेनानियों पर हमें सदा नाज रहेगा। वे संघर्षों के आदर्श थे। कवि मकसूद अहमद भोपतपुरी ने कहा कि लालाजी ने संघर्षों की बदौलत ब्रिटिश हुकूमत की बुनियाद हिला दी थी। आने वाली पीढ़ियां लालाजी से प्रेरणा लेती रहेंगी। पं. मधुसूदन द्विवेदी ने कहा कि लाला लाजपत राय जैसे देश के कर्णधारों को भुलाया नहीं जा सकता। संयोजक बृजलाल कुशवाहा कुंदन ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान ओमप्रकाश कुशवाहा, संतोष सिंह, मोहन बैठा, जयशंकर सिंह राजपूत, अरुण कुशवाहा, गुड्डू साह, राजू सिंह, रणधीर साह, सुनील कुशवाहा, राजन ठाकुर, सोहेल, अब्दुल,पप्पू, अमित, मुकुल, विजय जायसवाल, विशाल, राजन, गोलू, मुस्ताक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें