कोविड-19 : जिला अस्पताल के सीएमएस समेत 3066 लोगों को लगा टीका
देवरिया। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जनपद के बाइस केंद्रों पर टीका लगाया गया। कुल 39 टीमें लगी थीं। जिला चिकित्सालय स्थित केंद्र पर सीएमएस सहित चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 22 केंद्रों पर लक्ष्य 4469 के सापेक्ष 3066 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 2599 महिलाएं व 467 पुरुष शामिल रहे।
जिला चिकित्सालय केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक विवेक सिंह, वर्षा सिंह, मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाता नेत्रिका पांडेय, अंजलि श्रीवास्तव, एएनएम रंजीता गुप्ता, पुष्पा कुमारी, स्टाफ नर्स हीरा यादव, सुनीता, वार्ड ब्याय राजन मल्ल, अविनाश शाही, आशा सुशीला श्रीवास्तव, सोनी भारती, होमगार्ड, जयराम यादव व सुरेंद्र प्रताप सिंह तैनात रहे। यहां पहला टीका को लगाया। इस दौरान सीएमएस डॉ. एएम वर्मा, सीडीओ की पत्नी संक्रमण अधिकारी डॉ. तनुषा टीआर, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. एसएस द्विवेदी, डॉ. विनोद सिंह ने वैक्सीन की डोज ली। इसके अलावा मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ को टीका लगाया गया। टीका लगने के बाद सभी ने आधे घंटे तक विश्राम किया। सभी ने कहा कि वैक्सीन लगने के बाद कोई दिक्कत नहीं महसूस हुई।
महिला अस्पताल के पीपी सेंटर में बने केंद्र पर डॉ.केके पांडेय, डॉ. आरसी झा, डॉ. वाईपी यादव, डॉ. विचित्र मणि त्रिपाठी, एएनएम रिषी पांडेय, स्टाफ नर्स आकांक्षा दुबे, प्रतिभा सिंह, कृष्ण सागर मिश्रा वार्ड ब्याय दिनेश प्रताप सिंह, होम गार्ड श्याम देव मिश्र तैनात रहे। यहां डॉ. रमेश कुमार खत्री, डॉ. सुजाता मिश्रा, डॉ. दिव्या त्रिपाठी, डॉ. रणधीर कुमार, डॉ. हर्ष प्रकाश श्रीवास्तव, पूजा यादव, लक्ष्मी मिश्रा, काजल यादव, अजीत यादव, मुकेश कुमार, गजेंद्र गौत, अरविंद कुमार यादव, सूर्यकांत चौबे, मोती लाल गौतम को टीका लगाया। इसके बाद अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। जिला चिकित्सालय स्थित वैक्सीनेशन केंद्र पर अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित पांच वेड का इमरजेंसी वार्ड तैयार किया गया था। वार्ड में वेंटिलेटर, आक्सीजन, मानीटर, पल्स आक्सीमीटर मशीन आदि की सुविधा थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगावां पर डॉ. पारूल सिंह, एनएम पन्ना देवी, अनिता गुप्ता, प्रतिभा गोंड, सुनीता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा राय, नीलम राय, आशा कार्यकर्ता आशा गुप्ता, किरन आदि ने वैक्सीन की डोज ली।
इन केंद्रों पर हुआ वैक्सीनेशन
देवरिया। जनपद में बृहस्पतिवार को टीकाकरण 22 केंद्रों पर हुआ। इसमें जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय, सीएचसी बरहज, भटनी, गौरीबाजार, लार, सलेमपुर, रुद्रपुर, तरकुलवा, देसही देवरिया के पपिरा दौला कदम, पीएचसी बैतालपुर, बनकटा, भागलपुर, भलुअनी, भाटपाररानी, महेन, मझगावां, पथरदेवा, रामपुर कारखाना तथा अरबन न्यू पीएचसी रामनाथ देवरिया, चकियवा, सोमनाथ शामिल हैं। इन केंद्रों पर टीकाकरण 29 जनवरी व चार, पांच फरवरी को भी होगा।
जनपद के बाइस केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी है। लोगों को किसी भ्रम और अफवाह में पड़ने की जरूरत नहीं है। निश्चिंत होकर टीका लगवाने की जरूरत है। प्रथम चरण में मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ को टीका लगाया जाना है। उसके बाद पुलिस व अन्य विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों का टीकाकरण होगा। प्रतिरक्षित व्यक्ति को यदि बेचैनी या किसी भी तरह की समस्या होती है तो निकट के स्वास्थ्य अधिकारियों, एएनएम और आशा को सूचना दें। इसके लिए एंबुलेंस सेवा 108 भी उपलब्ध है। मास्क पहनना, हाथ की सफाई और शारीरिक दूरी बनाए रखने का पालन करें। 29 जनवरी तथा चार व पांच फरवरी को भी वैक्सीनेशन होगा। -डॉ. आलोक कुमार पांडेय, सीएमओ
वैक्सीन को लेकर किसी भ्रम में न रहें। वैक्सीन लगने के बात किसी तरह की दिक्कत नहीं होती है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। टीका को लेकर लोग निश्चिंत रहें। इसे लेकर घबराए नहीं।
-डॉ. एएम वर्मा, सीएमएस
वैक्सीन सुरक्षित है। टीका लगने के बाद किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। कहा कि वैक्सीन को लेकर किसी भ्रम व अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने लोगों से टीका लगवाने की बात कही।
-डॉ.एसएस द्विवेदी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी
वैक्सीन लगने से कोई परेशानी नहीं हो रही है। यह सुरक्षित व विश्वसनीय है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। किसी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें। -डॉ. तनुषा टीआर, संक्रमण अधिकारी