चनुकी। चनुकी- लार मार्ग पर छपरा मोड़ के समीप आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बाइक चालक घायल हो गया। लोगों ने घायल को लार सीएचसी लाया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर देवरिया मेडिकल कालेज भेज दिया। घायल बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था।
लार कस्बा के धवरिया वार्ड निवासी राहुल बुधवार को बाइक से कहीं गया था। दिन में लगभग 2 बजे कस्बा के छपरा मोड़ के तरफ आ रहा था कि सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि राहुल रोड पर गिर के छटपटाने लगा। अगल बगल के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर देवरिया मेडिकल कालेज भेज दिया। घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने दूसरे बाइक चालक को पकड़ उसकी गाड़ी अपने कब्जे में ली। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंची पुलिस दोनों गाड़ी को अपने कब्जे लेते हुए दूसरे गाड़ी के चालक जिसको लोग बैठा कर रखे थे उसे छुड़वाया है।