फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर के बाहर टहल रहे युवक पर बाइक सवारों ने किया हमला

Sat, 12 Jul 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर के राजपूत कटरा मोहल्ले में बृहस्पतिवार की रात करीब 11:30 बजे घर कर बाहर टहल रहे 40 वर्षीय शंभू रौनियार को बाइक सवारोंं ने घेर लिया।
जब उसने कारण पूछा तो बाइक सवारों ने लोहे की राड और फाइटर से उसपर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर जब तक अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर गए।
परिवार के लोगों ने घायल आननफानन सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां से भी पीजीआई लखनऊ भेज दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल की पत्नी खुशबू देवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जानलेवा हमला करने के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
राजपूत कटरा मोहल्ला निवासी शंभू रौनियार की पत्नी खुशबू ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे भोजन करने के बाद पति अपने दरवाजे के बाहर टहल रहे थे।
इसी बीच बाइक सवार दो लोग आए और अभद्र व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। वह अचेत होकर गिर गए। प्रभारी कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें