देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर मोड़ पर चाय पीने के दौरान युवक की बाइक चोरी हो गई। घटना के 15 दिन बाद पुलिस ने अज्ञात चोर पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के नकहनी निवासी चंदन राय एक नवंबर को पत्नी को परीक्षा दिलाने देवरिया आए थे। शाम करीब चार बजे रुद्रपुर मोड़ पर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर चाय पीने लगे। लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 17 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संवाद