देवरिया। शहर के कैलाशपुरी लेन नंबर एक में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक युवक बाइक ले जाते दिखाई दिया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
सुरौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया लच्छी निवासी राम मिलन यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कैलाशपुरी लेन नंबर एक निवासी पुन्नालाल जायसवाल की गाड़ी चलाता है। आठ अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर मालिक की चार पहिया गाड़ी लेकर मुशहरी स्थित कार्यशाला चला गया। दोपहर करीब 2:30 बजे लौटे तो बाइक नहीं मिली। संवाद