भटनी। रेलवे स्टेशन के पास रविवार को बाइक चोरी हो गई। शिकायत पर पुलिस अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डेमुसा गांव निवासी ओम प्रकाश यादव रिश्तेदार को ट्रेन पकड़वाने रेलवे स्टेशन गए थे। वह रेलवे स्टेशन के पास हनुमान मंदिर के सामने बाइक खड़ी कर टिकट लेने चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्त ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।