फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में दर्दनाक हादसा: बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल

Thu, 16 Mar 2023 08:56 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

थानाध्यक्ष खामपार दीपक कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल भेजा गया है।
 
विज्ञापन
मृतक अर्जुन (बाएं) और जयकिसन शर्मा (दाएं) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया के खामपार थाना क्षेत्र के बंगरा बाजार-हरेराम चौराहा मार्ग पर लोहारी बारी स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। भाटपाररानी अस्पताल से उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

विज्ञापन


श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव निवासी अशोक कुशवाहा (35) पुत्र रामनरेश कुशवाहा अपने गांव के जयकिशन शर्मा (25) पुत्र मुंशी वर्मा के साथ बाइक से बंगरा बाजार से शाम को घर लौट रहे थे। वह लोहारी बारी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार अर्जुन यादव (30) पुत्र मंगरू यादव निवासी नोनार कपरदार थाना खामपार से आमने सामने की टक्कर हो गई। 

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे और सभी घायलों को पीएचसी भाटपाररानी पहुंचाए, जहां डॉक्टरों ने अर्जुन और जयकिशन को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल अशोक कुशवाहा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर परिजन भाटपाररानी पीएचसी पहुंच गए और अशोक को घर वाले जिला अस्पताल लेकर चले आए। घटना के बाद परिजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया था। थानाध्यक्ष खामपार दीपक कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें