फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक सवार उचक्कों ने महिला के गहने छीने

Tue, 20 May 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनूघाट। खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम बैरौना और पिपरा मिश्र गांव के बीच सोमवार की शाम घर जा रही महिला से बाइक सवार उचक्कों ने गहने छीन लिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के रानीघाट गांव के बन्हैता टोला निवासी राजलक्ष्मी पत्नी श्रीप्रकाश केवट रिश्तेदारी में गई थीं। सोमवार की शाम बैरौना चौराहे से ऑटो से उतरकर पैदल अपने गांव जा रही थीं। पिपरा मिश्र गांव के पास बाइक सवारों ने पीछे से गले में पहने मंगलसूत्र और माला को छीन लिए। महिला के शोर मचाने पर जब तक अगल-बगल के लोग पहुंचते, बाइक सवार भाग निकले। खुखुंदू के एसओ कल्याण सिंह सागर ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया था। लिखित तहरीर नही मिली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें