फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नीलगाय को मारी गोली, मौत

Sat, 03 Feb 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने मेडिकल जांच के बाद दर्ज किया केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नेरुई अमवा गांव के पास खेत में शुक्रवार को एक नीलगाय मृत अवस्था में मिली। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने पोस्टमार्टम कराया। गोली लगने की पुष्टि होने के बाद अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
महुआडीह थानाक्षेत्र के नेरुई अमवा गांव के पास गेहूं के एक खेत में शुक्रवार को लोगों ने मृत अवस्था में एक नीलगाय को देखकर शोर मचाया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची बैतालपुर से पशु चिकित्सालय की टीम ने नीलगाय का परीक्षण किया। पोस्टमार्टम में नीलगाय को गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने हालात का जायजा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की छानबीन की। वन विभाग ने संबंधित धाराओं में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नेरुई अमवा गांव में एक नीलगाय की मौत हुई है। जख्म देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसे एयर गन से गोली मारी गई है। मामले में अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
-सूर्यभान यादव, रेंज अधिकारी, गौरीबाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें