फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक सवार किसान की सड़क हादसे में मौत

Sat, 11 Nov 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर मारने के बाद चार पहिया वाहन लेकर भाग गया चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बखरा चौराहा पर बाइक सवार किसान की कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार गया। यह खबर मिलते ही घर वालों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के कतौरा गांव निवासी 50 वर्षीय सत्यप्रकाश राय बृहस्पतिवार की देर शाम को किसी काम से बखरा चौराहा पर आए थे। काम निपटा कर वापस लौटते समय तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक सवार किसान की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर हाटा की तरफ भाग गया। तीन भाइयों में बीच के मृतक थे, वह पांच वर्ष पूर्व मुंबई तथा विदेश में काम करने के बाद घर पर खेती किसानी करते थे। उनकी दो बेटियां हैं। इनकी मौत के बाद घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें