क्षेत्र के विलासपुर-बंगरौली मोड़ पर रविवार की रात 11 बजे बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट के मैनेजर की बाइक और नकदी छीन ली। वह बरहज स्थित रेस्टोरेंट से बाइक से घर जा रहे थे। जहां छह की संख्या में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस को दी गई तहरीर में मरकड़ा गांव निवासी कृपानारायण मिश्र पुत्र राधेश्याम मिश्र ने कहा है कि वह बरहज के एक रेस्टोरेंट में बतौर मैनेजर पद पर कार्यरत हैं। वह रेस्टोरेंट से काली रंग की बाइक से घर जा रहे थे। इसी बीच विलासपुर-बंगरौली मोड़ पर छह की संख्या में हथियारों से लैस बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
बाइक और पास में रखे रुपये छीन लिए। रेस्टोरेंट के मैनेजर से छिनैती की घटना की जानकारी होने पर मालिकों में नाराजगी है। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि मामले की जांच कराई रही है।