फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उपचार के लिए उसे प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम देवकुआ निवासी भोला (27) शुक्रवार को किसी कार्य से कुशीनगर जनपद के हाटा गए थे। देर रात वह घर वापस लौट रहे थे। अभी वह विशुनपुरा चौराहे के पास पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचित करते हुए घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। भोला मुंबई में रहकर ठेकेदारी का कार्य करते थे। एक माह पूर्व ही वह घर आए थे। मौत सूचना के बाद पत्नी झिनकी देवी सहित परिवार सदमें में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें