फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीमा कंपनी के कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देने वाले पूर्व प्रधान के बेटे पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। कोतवाली पुलिस फाइनेंस कंपनी में तैनात एक कर्मचारी को जान से मारने के मामले में पूर्व प्रधान के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के चक हिछौरा गांव निवासी सरफराज अंसारी पुत्र अब्दुल गफूर अंसारी एक निजी बीमा कंपनी के कर्मचारी हैं। 10 जून की रात करीब 8 बजे वह अपने घर जा रहे थे। इसी बीच मधवापुर गांव के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह यादव का बेटा शांति अपने मोबाइल से फोन कर भद्दी भद्दी गालियां देने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वह फोन से ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित कोतवाली का चक्कर काटता रहा लेकिन पुलिस केस नहीं दर्ज कर रही थी। समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस की नींद खुली और पांच दिन बाद आनन-फानन में पूर्व प्रधान के बेटे शांति के खिलाफ केस दर्ज किया। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि बीमा कंपनी के कर्मचारी की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें