बघौचघाट। पकहां-बघौचघाट मुख्य मार्ग पर मलवाबर मस्जिद के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे कसया अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। अहिरौली टोला निवासी सूरज प्रसाद (22) बुलेट से केडी चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। संवाद