फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक सवार ने साइकिल से जा रहे मजदूर को मारी टक्कर, माैत

Tue, 11 Aug 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार के नगवा चौराहे पर मंगलवार की सुबह काम की तलाश में निकले साइकिल सवार मजदूर की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भलुअनी थाना क्षेत्र के बभनी दुबे गांव निवासी अभिषेक प्रसाद (25) मंगलवार की सुबह मजदूरी करने पकड़ी बाजार आया था।
विज्ञापन

काम नहीं मिलने पर वह साइकिल से घर लौट रहा था। नगवा चौराहे के पास देवरिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि अभिषेक साइकिल समेत सड़क किनारे दूर जा गिरा। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने घायल अभिषेक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मां सुनीता देवी बेटे की मौत की खबर सुनकर रोने लगीं। पिता वीर बहादुर भी बेटे के शव को देखकर बिलख पड़े। अभिषेक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार मौर्या ने बताया कि युवक की दुर्घटना में मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें