भाटपार रानी। बाइक सवार युवक फूफा को छोड़ कर घर लौटते समय रविवार की रात पेड़ से टकरा गया। युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक का शव लेकर घर चले आए और दाह संस्कार कर दिया।
खामपार क्षेत्र के माड़ीपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामविलास कुशवाहा का पुत्र अनिल उर्फ लालू (27) शटरिंग का काम कराता था। रविवार की रात वह फूफा को बाइक से श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के परसिया छितनी सिंह टोला टड़वा छोड़ने गया था। उन्हें छोड़कर आते समय खामपार थाना क्षेत्र के नोनाड़ मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। युवक बाइक लेकर पेड़ से टकरा गया। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उसे गंभीर चोटें आई। लोग अभी उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि युवक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि युवक की पेड़ से टकराने की सूचना मिली थी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद