फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Tue, 21 May 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मृतक अंकुर की फाइल फोटो
विज्ञापन
फोटो समाचार।
विज्ञापन

रुद्रपुर-निबही मार्ग पर हड़ही पुल के पास हुआ हादसा,

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। तेज रफ्तार में जा रहे एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को सामने से टक्कर मार दी। इसमें बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना सोमवार की दोपहर दो बजे रुद्रपुर-निबही मार्ग पर हड़ही पुल के निकट हुई। मरने वाला युवक अपनी रिश्तेदारी के युवक की बहन की शादी का कार्ड देने महेशपुर गांव में जा रहा था। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
सुरौली थाना क्षेत्र के बांकी सिंगही गांव निवासी प्रद्युम्न (28) पुत्र हिमालय प्रसाद अपने बहन की शादी का कार्ड देने महेशपुर जा रहा था। उसने अपनी रिश्तेदारी के युवक अंकुर प्रसाद (18) पुत्र अखिलेश प्रसाद को साथ ले लिया। अंकुर को भी हरैया किसी काम से जाना था, तो प्रद्युम्न के साथ चल दिया। दोनों युवक नगर के आदर्श चौराहे से होकर निबही मार्ग पर जा रहे थे कि हड़ही पुल के एप्रोच पर सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक अंकुर का सिर कुचलते हुए सड़क के किनारे करीब बीस फीट खाई में जा गिरा। ट्रक से चालक और खलासी कूद कर फरार हो गए। बाइक सवार अंकुर की मौके पर मृत्यु हो गई। प्रद्युम्न गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया। घायल की स्थिति नाजुक बनी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



सड़क पर दो घंटे पड़ा रह गया क्षत-विक्षत शव
रुद्रपुर। हड़ही पुल के निकट ट्रक से टक्कर के बाद युवक की मौत पर पुलिस और भीड़ ने संवेदना नहीं दिखाई। युवक का शव दो घंटे तक क्षत-विक्षत हालत में सड़क पर पड़ा रहा। वहीं, देर से पहुंचे परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

बाइक सवार युवक अंकुर का शव सड़क पर बीच में पड़ा रहा। ट्रक के पहिया से उसका सिर बुरी तरह से कुचल गया था। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा थी। शव के करीब एक रिश्तेदार महिला रो रही थी। हर कोई घटना का फोटो, वीडियो बनाने में लग गया। रास्ते से जाने वाले वाहन शव से सटकर गुजरे, लेकिन किसी ने शव को किनारे तक नहीं किया। भीड़ द्वारा पुलिस को बार-बार सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने पहले भीड़ को रौब दिखा कर हटाया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह टेंट में मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। मृतक की मां फूलमती जवान बेटे की मौत पर दहाड़ें मार कर रोने लगीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें