सलेमपुर। नगर के बापू इंटर कॉलेज के समीप देवरिया- सलेमपुर मार्ग पर खड़ी एक ट्राॅली में बाइक चालक ने पीछे से घुस गया। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
महुआडीह चौकी क्षेत्र के बरनहिया गांव निवासी टिंकू कुमार (25) वर्ष पुत्र यदुवंश प्रसाद दोस्त हेतिमपुर बाबा टोला निवासी बलवंत कुमार (22) वर्ष पुत्र सूरज के साथ सलेमपुर आ रहे थे। बापू इंटर कॉलेज के समीप सड़क पर खड़ी एक ट्रॉली में अनियंत्रित होकर उनकी बाइक घुस गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाल टीजे सिंह ने बताया घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया गया है। संवादप