फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बलिया में बाइक, भटनी में कट गया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया में बाइक, भटनी में कट गया चालान
विज्ञापन

भटनी (देवरिया)। पुलिस ने बलिया जिले में चल रही बाइक को शुक्रवार शाम भटनी में चालान कर दिया। पुलिस ने बिना हेलमेट के बाइक चलाने को वजह दर्शाकर यह कार्रवाई की है। बलिया में मार्केटिंग का कार्य कर रहे व्यक्ति को जब चालान का संदेश मिला तो वह हैरान हो गया। उसने इसकी शिकायत एसपी से की है। शिकायत के बाद गलती का एहसास होने पर पुलिस सही बाइक की पहचान करने में जुटी है।
भटनी ब्लॉक के अमवां पांडेय गांव निवासी रितेश पांडेय बलिया में मार्केटिंग का कार्य करते हैं। शुक्रवार शाम वह बलिया शहर में व्यवसाय से जुड़े कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आया कि भटनी में बिना हेलमेट लगाए चलने पर उनकी बाइक को चालान किया गया है। मैसेज देख रितेश हैरान रह गए, क्योंकि करीब एक महीने से वह बलिया से बाहर गए ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ने इसकी शिकायत एसपी देवरिया से की है। उन्होंने बताया कि वह एक महीना से बाइक लेकर बलिया में हैं। ऐसे में भटनी में बाइक का चालान होना, परेशान करने वाली कार्रवाई है। उन्होंने ऐसा करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बाइक के नंबर प्लेट पर कोई अंक मिट गया होगा, इस लिए ऐसी चूक हुई होगी। शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें